व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Bangal News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों से रूह कंपा देने वाली हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। कहीं गोलियों की गूंज है, तो कहीं बमों के धमाके। सबसे सनसनीखेज वारदात मध्यमग्राम में हुई, जहां भाजपा के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की सरेआम हत्या कर दी गयी। उन्हें वीवी सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


हावड़ा जिले के उलुबेड़िया में बमबाजी और कमरहट्टी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता के घर पर 50 गुंडों के हमले ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। ऐसा लग रहा है जैसे पूरे राज्य में चुनावी रंजिश का ‘खूनी खेल’ शुरू हो गया है।
बुधवार रात करीब 11:15 बजे मध्यमग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। उन पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी। चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। उनके सीने में 3 गोलियां लगीं थीं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चंद्रनाथ के ड्राईवर भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




*पंचायतों में महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को लगेगा सहयोग शिविर, पंचायत में ही होगा समस्याओं का समाधान – Doorbeen News*





