प्रधान शिक्षक पद पर किया योगदान, प्रधान शिक्षक पद पर गगन कुमार ने योगदान दिया

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

Samastipur News : समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मथुरा मंडल में बुधवार को प्रधान शिक्षक पद पर गगन कुमार ने योगदान दिया। ज्ञात हो कि प्रधान शिक्षक पद पर बहाली के पहले चरण में योगदान नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को पुनः अवसर देते हुए द्वितीय चरण में नये विद्यालय में पदस्थापित किया गया।

मौके पर प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ दुर्गानंद चौधरी, शिक्षक संजय कुमार यादव, प्रभारी एचएम पिंकी कुमारी, शिक्षिका मंजू कुमारी, सविता कुमारी, कुमारी दीप प्रभा सहित अन्य मौजूद थे।

इधर, प्राथमिक उर्दू मकतब डढिया मुकुंदपुर में प्रधान शिक्षक पद पर हरिमोहन चौधरी ने योगदान किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र राय, विपिन कुमार मिश्र, धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी एचएम मो इस्तेयाक अहमद, अबुल कलाम अंसारी, जेबा तरुन्नुम, अरुण कुमार यादव, डॉ चन्द्रशेखर प्रसाद, मो नसीम सहित अन्य मौजूद थे।

 

*स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – Doorbeen News*

स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *