तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, DM ने की उद्घाटन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर :शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय
समस्तीपुर जिला स्कूल एवं ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन जिला अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दिलीप कुमार अनुमंडल पदाधिकारी , महापौर अनीता राम , खेल पदाधिकारी विवेक कुमार एवं अनअकैडमी के निदेशक आकांक्षा कुमारी उपस्थित रही।

एथलेटिक संघ के अध्यक्ष रज़ीउल इस्लाम रिज्जू,सचिव कोषाध्यक्ष मोहम्मद अब्बास अंसारी संरक्षक डॉ के आनंद एवं आयोजन सचिव एसएन ठाकुर आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई निम्न मंडली के प्रमुख मोहम्मद शाहिद आलम आशुतोष कुमार गंगा कुमार इत्यादि ने निर्णायक भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में कुल 2000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 1000 मीटर दौड़ अंडर 16 बालिका वर्ग में आंचल कुमारी डीएबी पब्लिक स्कूल की रही। दूनिया स्थान पर अंजली कुमारी एवं तीसरे स्थान पर संगीता कुमारी रही इसी स्पर्धा के 1000 मीटर दौड़ बालक वर्ग अंडर 16 में प्रथम सुमन कुमार दूसरे स्थान पर मनजीत कुमार व तीसरे स्थान पर शिवम राज रहा। अंदर बालिका 12 के ऊंची कूद में प्रथम स्थान पर दीपा भारती दूसरे स्थान पर परिधि राज एवं तीसरे स्थान पर कीर्ति राज रही ।

इसी वर्ग के बालक लंबी कूद में आर्यन राज , शिवम , आदर्श क्रमशः प्रथम द्वितीय व तीसरे स्थान पर हैं । बालक अंदर 14 लंबी कूद सतीश कुमार , मोहम्मद अहमद , मंजय कुमार क्रमशः प्रथम द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे । इसी आयु वर्ग के बालिका वर्ग के लंबी कूद में चंदा रानी, मीनाक्षी राज , निधि कुमारी क्रमशः प्रथम ,दूसरे व तीसरे स्थान रही। शॉट पुट अंडर 14 बालिका प्रथम स्थान पर रूपम दूसरे स्थान पर चंदा रानी तीसरे स्थान पर मीनाक्षी राज रही ।

*समस्तीपुर मंडल कारा में की गई छापेमारी – Doorbeen News*

समस्तीपुर मंडल कारा में की गई छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *