भरण-पोषण से जुड़े मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी  दिलीप कुमार के नेतृत्व में भरण-पोषण से संबंधित मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से वृद्ध माता-पिता एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी उपस्थित व्यक्तियों से क्रमवार उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज के कमजोर एवं असहाय वर्गों को समय पर न्याय एवं सहायता प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

दिलीप कुमार ने आश्वस्त किया कि भरण-पोषण से जुड़े मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का शीघ्र निपटारा करते हुए पीड़ितों को राहत प्रदान की जाए।

बैठक में उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने के इस प्रयास की सराहना की तथा अनुमंडल पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह बैठक प्रशासन की संवेदनशीलता एवं जनकल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *