व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। खाटू श्याम मंदिर में तीन दिवसीय 59वां श्री श्याम महोत्सव शनिवार को शुरू हुआ। इसके साथ ही खाटू श्याम मंदिर श्याममय हो गया। राजस्थान के रतनगढ के कृष्णानंद महाराज व प्रदीप पारुल आत्रे ने श्याम अखंड ज्योत जलवाने के बाद पाठ शुरू कराया। 61 महिलाएं एक समान परिधान में पाठ कर रही है।
पाठ में शामिल श्रद्धालुओं ने पूर्व में अपना अपना पंजीयन कराया था। सभी को मंदिर की ओर से एक समान परिधान दिए गए थे, ताकि ड्रेस कोड का पालन हो सके। पाठ वाचक और श्रद्धालु महिलाओं के समवेत पाठ से माहौल भक्ति हो गया है। पाठ के बीच बीच में कलाकारों की टोली ने भक्ति पर आधारित नृत्य और भाव नाटिका की प्रस्तुति कर रही हैं।

अखंड ज्योत है अपार माया, श्याम देव की प्रबल छाया के उच्चारण से शुरू हुआ श्याम पाठ और नृत्य नाटिका देर शाम तक जारी रहा। लखनऊ की रुद्राक्ष एवं रुद्र महाकाली इवेंट की टीम ने नृत्य व भाव नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान सूरजगढ़ धाम के हजारीमल इन्द्रोलिया जी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वही आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सचिव निर्मल केडिया,
वरिष्ठ सदस्य सुनील अग्रवाल, पंकज सिंघी, आनंद संथालिया, राजेश अग्रवाल, महेंद्र केडिया व मनोज काबरा, बसंत संथालिया, श्याम भूत, दीपू मोदी, राजेश अग्रवाल, जयप्रकाश भूत, रूपेश सोनी, अनिकेत अग्रवाल,माधव संथालिया, राकेश अग्रवाल, दिनेश केडिया, नयन सर्राफ, रितेश अग्रवाल, राधे बोहरा, सुमीत खंडेलवाल आदि व्यवस्था में जुटे हुए थे। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने बताया कि दूसरे दिन रविवार को शहर में निशान शोभायात्रा व सिगड़ी यात्रा निकाली जाएगी।

जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओ के साथ बच्चे भी शामिल होंगे। मंदिर परिसर से निकलने के बाद शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मंदिर पहुंच समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा निकालने की तैयारी शनिवार को पूरी कर ली गयी। रास्ते में शोभायात्रा का श्रद्धालुओं की ओर से स्वागत भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन 30 मार्च को महाभण्डारे के साथ होगा। इस दिन फूलों की होली भी जाएगी।







