ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के 56 केन्द्रों पर लगभग 1,62,000 परीक्षार्थी दे रहे हैं स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के 56 केन्द्रों पर लगभग 1,62,000 परीक्षार्थी दे रहे हैं स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

 

Doorbeen News Desh: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के दिशा-निर्देश में विश्वविद्यालय क्षेत्र के अंतर्गत चारों जिलों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (2025-29) की कला, विज्ञान एवं वाणिज्य की परीक्षा कुल 56 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हो रही है। इन केद्रों पर लगभग 1,62,000 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि उक्त परीक्षा 11 मार्च से प्रारंभ हुई है जो 01 अप्रैल, 2026 तक चलेगी। परीक्षा प्रारंभ होने के तीसरे दिन पीआरओ डॉ आर एन चौरसिया ने परीक्षा नियंत्रक डॉ मो इंसान अली के हवाले से बताया कि दरभंगा में 17, मधुबनी में 14, समस्तीपुर में 17 तथा बेगूसराय में 08 परीक्षा-केन्द्र बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी केन्द्रों पर केन्द्राधीक्षक के रूप में प्रधानाचार्य के साथ ही कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक तथा विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त स्थायी पर्यवेक्षक सक्रियता पूर्वक कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *