व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत वर्ग एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन
Doorbeen News Desk: राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना के आदेशानुसार राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्यनरत वर्ग एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2025 – 26 का आयोजन किया गया।

जिसके तहत आज प्रथम पाली में पर्यावरण अध्ययन / सामाजिक विज्ञान(कक्षा 3 से 8)की लिखित एवं कक्षा 1 से 2 की द्वितीय पाली में मौखिक परीक्षा ली गई। उक्त वार्षिक वार्षिक मूल्यांकन हेतु उत्तर पुस्तिका बी आर सी के माध्यम से समन्वयक द्वारा उपलब्ध कराया गया। जबकि प्रश्न पत्र ई शिक्षा कोष के माध्यम से डाउनलोड कर उसे श्याम पट पर लिख दिया गया और उन प्रश्नों को श्याम पट से अपनी कॉपी पर उतार कर बच्चों ने हल किया।

मूल्यांकन कार्य में कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के समन्वयक के द्वारा विभागीय आदेशानुसार वीक्षक कार्य हेतु शिक्षकों को अपने विद्यालय से दूसरे विद्यालय में भेजा गया। समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में केंद्राधीक्षक सह समन्वयक का मुकेश कुमार के नेतृत्व में वर्ग एक से आठ तक के छात्र छात्राओं ने वार्षिक मूल्यांकन में भाग लिया। कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पचरुखी के पांच विद्यालय में वीक्षण कार्य हेतु मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक हाजी,

उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर बेला में मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक हाजी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर बेला, प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर रामी में प्राथमिक विद्यालय पुरवारी पोखर एवं प्राथमिक विद्यालय पुरवारी पोखर में प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर रामी के शिक्षकों ने वीक्षण कार्य किया।मूल्यांकन कार्य 19 मार्च तक और उत्तर पुस्तिका की जांच 25 मार्च तक किया जाना है।फिर 30 मार्च को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी आयोजित कर प्रगति पत्रक साझा किया जाना है।






