राजघाट में बाल कथा वाचिका अनुष्का पाठक की श्रीराम कथा महायज्ञ संपन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

व्हाट्सएप से जुड़ने को ले क्लीक करें

राजघाट में बाल कथा वाचिका अनुष्का पाठक की श्रीराम कथा महायज्ञ संपन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Doorbeen News Desk: सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल-2 पंचायत के राजघाट में आयोजित श्रीराम कथा महायज्ञ मंगलवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। इस अवसर पर देश की प्रसिद्ध बाल कथा वाचिका अनुष्का पाठक ने भगवान श्रीराम और माता सीता के आदर्श जीवन पर भावपूर्ण प्रवचन दिया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के माहौल में सराबोर हो गया।

कथा वाचन के दौरान बाल कथा वाचिका अनुष्का पाठक ने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, मर्यादा और त्याग के साथ माता सीता के धैर्य, समर्पण और पवित्रता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन हमें सत्य, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वहीं माता सीता का जीवन कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और विश्वास बनाए रखने का संदेश देता है।

उनके प्रेरणादायक प्रवचन को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और कई भक्तों की आंखें नम हो गईं। महायज्ञ के समापन अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का आयोजन भी किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में आसपास के गांवों के अलावा दूर दराज क्षेत्रोंई से भी बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु पहुंचे थे। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस श्रीराम कथा महायज्ञ का उद्देश्य लोगों के बीच धार्मिक आस्था को मजबूत करना तथा समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों को बढ़ावा देना है।

कथा के माध्यम से लोगों को धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मौके पर मुखिया पति मनोज यादव, सरपंच पति अमरजीत यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि अरविंद यादव, मोहन यादव, ब्रह्मदेव यादव, राजेश यादव, समिति पति छोटे पासवान, बाल्मीकि पासवान, सुशील यादव, राम सेवक मुखिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

सभी ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारा बढ़ता है। महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और आयोजन समिति में काफी उत्साह देखने को मिला।

श्रद्धालुओं ने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक कथा और महायज्ञ से लोगों को आध्यात्मिक शांति मिलती है और समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *