व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
विकसित भारत युवा संसद- 2026 के अंतर्गतगत जिला स्तरीय युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में विकसित भारत युवा संसद- 2026 के अंतर्गतगत जिला स्तरीय युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत एवं समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के तत्वावधान में किया गया। जिसका विषय था- आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि एवं नेतृत्व नोडल पदाधिकारी डॉ महेश कुमार चौधरी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं कुल गीत के साथ किया गया। उसके बाद आमंत्रित अतिथियों का मिथिला परंपरानुसार पुष्पमाला, चादर, पाग, पुष्पगुच्छ और देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एम एन डी कॉलेज, शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर के प्रधानाचार्य प्रोफेसर( डॉ.) अजय कुमार आमंत्रित थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि युवा देश के भविष्य होते हैं। युवाओं के विचारों से राष्ट्र का निर्माण होता है। आपके विचारों का मूल्यांकन करने का यह मंच बेहतर भविष्य का निर्माण करेगा। जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

मेरा युवा भारत के उप निदेशक सुश्री दीक्षा मिश्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं की समझदारी, बुद्धि कौशल एवं अभिव्यक्ति कौशल आदि का मूल्यांकन करने उनकी प्रतिभा को निखारना है।
माननीय विधायक श्रीमती अश्वमेध देवी ने कहा कि हम लोकतांत्रिक देश में रहते हैं। लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। एक नागरिक होने के नाते हमें अपने कर्तव्यों और अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए। भारत को विकसित बनाने में हम सब का योगदान आवश्यक है। इसलिए हम सब को अपनी-अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करना होगा।
मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं के विचारों पर आधारित युवा संसद कार्यक्रम राज्य भर के विश्वविद्यालय में संचालित हो रही है। समस्तीपुर महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन होना समस्तीपुर जिला के युवाओं के लिए के लिए गौरव का प्रतीक है।

नोडल पदाधिकारी डॉ. महेश कुमार चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल युवाओं की भीड़ नहीं बल्कि उनमें जागरूकता लाने, उनके संकल्पना को मजबूती प्रदान करने, उनके विचारों को बेहतर मंच प्रदान करने का अवसर देता है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को साकार कर करने का यह प्रमुख चरण है। जिसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है।
निर्णायक मंडल में शामिल सदस्यों में समस्तीपुर के विधायक श्रीमती अश्वमेध देवी, जिला गंगा समिति समस्तीपुर के डीपीओ श्री नीरजेश कुमार, आर एन ए आर कॉलेज, समस्तीपुर के राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रौशन, डॉ. एल के भी डी कॉलेज, ताजपुर के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक अध्यापिका डॉ. सुलेखा कुमारी के द्वारा युवाओं के विचारों का मूल्यांकन किया गया। कुल 43 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान कुमारी अनुष्का, द्वितीय स्थान हिमांशी, तृतीय स्थान नवनीत कुमार, चतुर्थ स्थान गौरव आनन्द एवं पंचम नेहा भारती ने प्राप्त किया। ये सभी प्रतिभागी बिहार राज्य संसद में अपना विचार रखेंगे।

मंच संचालन डॉ शालिनी कुमारी भावसिंका एवं डॉ रीना दुबे ने संयुक्त रूप से किया एवं धन्यवाद डॉ. खुर्शीद अहमद खान ने किया।
मौके पर डॉ राहुल मनहर, डॉ रितेश चौरसिया, डॉ शिवानंद पटेल , डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ कुमारी माला यादव, डॉ मीनाक्षी कुमारी, डॉ प्रतिभा कुमारी, डॉ. रणधीर कुमार, डॉ. प्रिया दुबे , डॉ. चांदनी रानी, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. जितेंद्र प्रसाद , डॉ. दिनेश्वर राय ,डॉ कमलेश कुमार मिश्रा, डॉ रवि कुमार गुप्ता, डॉ . सत्य प्रकाश गुप्ता , श्री योगेंद्र राय, शशि शेखर प्रसाद यादव, विकास कुमार, प्रमेश पावन , अमरजीत कुमार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।






