अमेरिका और इजरायल द्वारा मानव नरसंहार के विरुद्ध समस्तीपुर में मौन जुलूस एवं प्रदर्शन

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

अमेरिका और इजरायल द्वारा मानव नरसंहार के विरुद्ध समस्तीपुर में मौन जुलूस एवं प्रदर्शन

Doorbeen News Desk: अमेरिका एवं इजरायल द्वारा ईरान एवं फिलिस्तीन में लाखों लोगों के नरसंहार खास कर मासूम बच्चों के हत्या के विरुद्ध में शुक्रवार को एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन किया गया और भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञात हो के पिछले कई वर्षों से इजरायल एवं अमेरिका द्वारा पूरे दुनिया में मासूम लोगों का नरसंहार किया जा रह है‌, खासकर फिलिस्तीन और ईरान में।

अभी कुछ दिन पहले ही इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर एक साथ हमला बोल कर हजारों लोगों की हत्या कर दी जिसमें 500 मासूम बच्चियों भी थी जिनका इस युद्ध से कोई लेना देना नहीं था। इसी तरह इजरायल भी पिछले कई वर्षों से फिलिस्तीन के गाजा को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है जिसमें लाखों मासूम जिंदगी खत्म हो गईं । इजरायल और अमेरिका ने यूएनओ जैसी संस्था को भी खत्म कर दिया है और ताकत के नशे में पूरी दुनिया को युद्ध के आंच में झोंक दिया है। इसी नरसंहार और लाखों लोगों के हत्या के विरुद्ध शुक्रवार को शहर के धरमपुर से एक शांतिपूर्ण विरोध रैली का आयोजन किया गया।

जो समाहरणालय तक गया और अंत में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा कर रैली का समापन हुआ साथ ही युद्ध में मारे गए मासूम लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदर्शनकारियों ने दो मिनट का मौन भी रखा गया।
इस रैली में हजारों की संख्या में शहर की कई गांव से लोगों ने भाग लिया,भाग लेने वालों में खास कर आरिफ ईमाम, खालिद अनवर, शारिक इब्राहिम, मो जाकिर, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीवछ पासवान, उपेंद्र राय, रज़ीउल इस्लाम रिज्जु, शफीउर राजा, चुन्ना,नजरुल इस्लाम, मो नेमत, आदिल, दानिश रहमान, मो० आरजू, मो० फरहाद आदि मुख्य रूप से शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *