व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
बिहार में जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी को 5 लाख रुपये व स्मार्ट वाच रिश्वत लेते गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के विरुद्ध SVU की कार्यवाही
Doorbeen News Desk: जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी, बेतिया के सहायक अभियंता रौशन कुमार को पाँच लाख रूपये एवं नवीनतम स्मार्ट वॉच रिश्वत के रूप में स्वीकार करते हुए SVU द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
SVU के द्वारा आज रौशन कुमार, सहायक अभियंता, जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी, बेतिया को पाँच लाख रूपये और स्मार्ट वॉच रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक, श्री पंकज कुमार दाराद ने बताया कि परिवादी शम्श तबरेज, पिता-मो० नुरूद्वीन मियाँ, ग्राम-रहीमपुर खड्डा, थाना-नौतन, जिला-पश्चिमी चम्पारण के द्वारा विशेष निगरानी इकाई, पटना में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी रौशन कुमार, सहायक अभियंता, जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी, बेतिया ने विभिन्न स्कूलों में शिकायतकर्ता के कम्पनी द्वारा 57.00,000/- (संत्तावन लाख) रूपये के कराये गये कार्यों के भुगतान के एवज में 10% कमीशन के रूप में 5,70,000/- रू० रिश्वत की माँग की है।

विशेष निगरानी इकाई द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के दौरान श्री रौशन कुमार, सहायक अभियंता, जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी, बेतिया द्वारा शिकायतकर्ता से कहा गया कि 7,50,000/- (सात लाख पचास हजार) रूपये और एक समार्ट वॉच रिश्वत के रूप में देना होगा।
सत्यापन के पश्चात अभियुक्त श्री रौशन कुमार, सहायक अभियंता, जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी, बेतिया के विरूद्ध विशेष निगरानी इकाई थाना कांड संख्या-09/2026 दिनांक 01.03.2026 धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा संशोधित 2018) दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद श्री बिन्देश्वर प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, पटना के नेतृत्व में एक टीम/धावा दल का गठन किया गया और आरोपी श्री रौशन कुमार, सहायक अभियंता, जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी, बेतिया को 5,00,000/- (पाँच लाख) रूपये और एक स्मार्ट वॉच रिश्वत के रूप में स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत इस सम्बन्ध में अग्रतर कानूनी कारवाई एवं अनुसंधान किया जा रहा है।







