व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
जिला कॉन्फ्रेंस 2026 : आंतरिक रोग, शल्य चिकित्सा अस्थिरोग, मेडिसिन, सर्जरी, ईएनटी, स्त्री रोग, बच्चा रोग से संबंधित नवीनतम चिकित्सकीय प्रगति पर चर्चा
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के मुसरीघरारी बी अलौथ स्थित एक रिसोर्ट में आईएमए का 15 वां जिला कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व आईएमए नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह के कर कमलों द्वारा एवं साइंटिफिक प्रोग्राम का उद्द्घाटन प्रख्यात चिकित्सक पद्मश्री डॉ. (प्रो.) विजय प्रकाश द्वारा किया गया।
जिला आईएमए कॉन्फ्रेंस में मुख्यतः आंतरिक रोग, शल्य चिकित्सा, अस्थिरोग, मेडिसिन, शिशु रोग, जीआई सर्जरी, ईएनटी, स्त्री रोग से संबंधित नवीनतम चिकित्सकीय प्रगति पर चर्चा की गयी। मंच संचालन डॉ स्वप्निल प्रियदर्शी व डॉ ज्योति ने किया। साईंटिफिक सेशन की अध्यक्षता डॉ सुशान्त कुमार ने किया।

आईएमए बिहार के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी में अध्यक्ष बिहार डॉ. आशुतोष शरण, प्रदेश सचिव डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. (कैप्टन) विजय शंकर सिंह, डॉ. एलएम. सिंह, एवं अन्य गणमान्य चिकित्सक शामिल हुए।
इस कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न भागों से आए अनुभवी एवं युवा चिकित्सक अपने शोध-पत्रों एवं नवीनतम चिकित्सकीय जानकारियों को साझा किया। प्रस्तावित फैकल्टी, रिसोर्स पर्सन्स डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, पद्मश्री डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. आसिता श्रीवास्तव, डॉ. साकेत कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. निवेदिता नारायण, डॉ. अमित कुमार सिन्हा ने अपना-अपना व्यख्यान दिया।
स्थानीय आयोजन समिति में ऑर्गेनाइजिंग सचिव डॉ निशांत, ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. हेमंत कुमार सिंह, आईएमए अध्यक्ष डॉ. जीसी. करन, आईएमए सचिव डॉ.ए के आदित्य, वरीय सदस्य में डॉ. डीके. मिश्रा, डॉ. एसी. सिन्हा, डॉ. डीएस. सिंह, डॉ. आर एन सिंह, डॉ. शबनम गुप्ता, डॉ. महेश कुमार ठाकुर, डॉ. रजनी कांत, डॉ. निलेश कुमार डॉ. विवेक कुमार, डॉ पुष्पा रानी, डॉ एमके अजय, डॉ एके साहू, डॉ श्रद्धा ठाकुर, डॉ मंजुला, डॉ विभाष रंजन, डॉ सुप्रियो मुखर्जी, डॉ रिजवान अहमद आदि थे।







