हमारा वोट सिर्फ एक बटन दबाने की प्रक्रिया नहीं बल्कि ये हमारे लोकतंत्र की आत्मा है : फरहान फ़िरोज़

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

हमारा वोट सिर्फ एक बटन दबाने की प्रक्रिया नहीं बल्कि ये हमारे लोकतंत्र की आत्मा है : फरहान फ़िरोज़

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : हमारा वोट सिर्फ़ एक बटन दबाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। एक नागरिक के रूप में यह हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हम देश के भविष्य के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। मैं अपने जीवन का पहला वोट देने जा रहा हू और यह मेरे लिए गर्व का क्षण है।

मेरे लिए वोट देना सिर्फ़ किसी पार्टी या उम्मीदवार को चुनना नहीं है, बल्कि यह तय करना है कि आने वाले वर्षों में हमारे क्षेत्र और देश की दिशा क्या होगी। मैं ऐसे उम्मीदवार को चुनूँगा जो ईमानदार हो, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दे और समाज में समानता और विकास की भावना को आगे बढ़ाए। मेरा कोशिश रहेगा कि मैं अपने परिवार और मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करूं ताकि हम सब मिलकर एक बेहतर भारत के निर्माण में योगदान दे सकें!