गौ संकल्प यात्रा का मूल उद्देश्य है, भारत में सनातनी राज्य का स्थापना करना: जगद्गुरु शंकराचार्य

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

गौ संकल्प यात्रा का मूल उद्देश्य है, भारत में सनातनी राज्य का स्थापना करना: जगद्गुरु शंकराचार्य

Doorbeen News Desk: जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज गौ माता संकल्प यात्रा के तहत समस्तीपुर पहुंचे। रविवार को उन्होंने कहा कि अभी बिहार यात्रा पर हैं। इस यात्रा को गौ मतदाता संकल्प यात्रा का नाम दिया है। उसी के अनूरुप मतदाताओं को गौ माता के रक्षा के लिए मतदान करने के लिए अपील करता हूं। अभी तक मैं 35 जिलों तक यात्रा कर चुका हूं। यात्रा के अंतिम चरण में समस्तीपुर पहुंचा हूं।

मैं आपकी माध्यम से मतदाताओं से अपील करता हूं कि आज तक आपने कई मुद्दों पर मतदान किया। विकास के नाम पर। सड़क के नाम पर। बिजली के नाम पर मतदान किया होगा। आपक गाय हत्या का शिकार हो रही है। आपके राज्य व देश से गौ माता विलुप्त हो रही है। इसलिए एक बार आप आपको गौ माता की रक्षा के लिए भी मतदान करना चाहिए।

स्वामी जी ने स्पष्ट कहा कि हम जो बिहार में यात्रा कर रहे हैं। इसका मूल उद्देश्य है, भारत में सनातनी राज्य का स्थापना करना। ताकि नातनी विचारधारा के लोग सत्ता में आएंगे। और उनकी हवा पड़ेगी पूरे देश में। सनातनी धर्म मानने वाले लोग अभी हैं। गौ हत्या क्यों नहीं रुक रही है के सवालों के जवाब में स्वामी जी ने बताया कि चार कारण है, जिनके कारण गौ हत्या नहीं रख रही है।

वो है ‘उसतरा’। पहला कारण उ है, जिसका मतलब उपेक्षा है। दूसरा कारण है संकरीकरण, देश में सरकारों ने संकरीकरण को बढ़ावा देना शुरू कर दिया। प्रलोभन देकर संकरीकरण कर दिया। तीसरा कारण है तस्करी, एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में गायों की तस्करी होती है, और चौथा कारण है राजनीति करने वाले गाय की हत्या करने वाले से चंदा लेते हैं। चंदा लेकर अपना राजनीति चमकाते हैं। यही कारण है गौ हत्या नहीं रुकना।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए कुछ कुछ दल गो हत्या रोकने के घोषणा की, लेकिन उन्होंने रोकने के बजाय इसको बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमान खुद मांग कर रहे हैं गौ हत्या रुकनी चाहिए। जगह-जगह से मुसलमान मांग कर रहे हैं। शिवहर नगर परिषद में नगर माता घोषित करने की मांग रखी गई। यह प्रस्ताव मोहम्मद रईस ने रखा। वह भी एक मुसलमान है। केंद्र सरकार पर चोट करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में कोई अंतर नहीं है। उनके समय भी गौ हत्या नहीं रुकी है। उनसे मोह भंग हो चुका है।

इसलिए अब नया रास्ता सनातनी विचारधारा का चुना गया है। अभी भी सनातनी बहुमत है। मोदी जी से जितना बड़ा झटका दिया उतना बड़ा कोई नहीं दिया। अपनी मां को गाली दिए जाने की विरोध में मंच पर रो रहे थे, किंतु गो हत्या के विरोध में कभी रोते हुए देखा क्या! इसलिए की उनके लिए गौ माता नहीं है। नहीं तो कभी तो आंसू आते। स्वामी जी ने कहा कि हर विधानसभा में गाय का एक प्रत्याशी होगा। जो गौ रक्षा के लिए काम करेंगे। नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी। कि यह प्रत्याशी गाय का है।