राजनीतिक दलों की शिकायत पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई का दिया निदेश

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

राजनीतिक दलों की शिकायत पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई का दिया निदेश

दूरबीन न्यूज डेस्क। निर्वाचक सूची प्रेक्षक -सह- आयुक्त दरभंगा कौशल किशोर की अध्यक्षता में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के अन्तर्गत प्राप्त हो रहे दावा, आपत्तियों एवं उसके निष्पादन की समीक्षा की गई। राजनीतिक दलों ने अपने क्षेत्र से संबंधित समस्या का जिक्र किया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने 132 वारिसनगर के 245 मतदान केन्द्र पर छूटे हुए निर्वाचक की बात की। इसी प्रकार सीपीआई एमएल  के ललन कुमार ने भी 132 वारिसनगर के मतदान केन्द्र संख्या 171  पर छूटे हुए निर्वाचकों के नाम जोड़ने का अनुरोध किया।

इस पर आयुक्त ने 132 वारिसनगर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई का निदेश दिया। राजद के भिखारी लाल प्रसाद सिंह, रालोजपा के विनय कुमार चौधरी, रालोजपा (आर), आम आदमी पार्टी, जदयू एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि भी अपने विचार रखें। बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, अपर समाहर्त्ता, समस्तीपुर उप निर्वाचन पदाधिकारी,

विधायक, 131 कल्याणपुर (अ०जा०) के प्रतिनिधि प्रो तकी अख्तर, 135 मोरवा के प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार, भाजपा के सुनील कुमार, राष्ट्रीय जनता दल से भिखारी लाल प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय लोक रालोजपा से विनय कुमार चौधरी, भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस से उपेन्द्रनाथ कुशवाहा, कम्युनिष्ट पार्टी से रामाश्रय महतो, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी से ललन कुमार, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से अनन्त कुशवाहा, बहुजन समाज पार्टी से विजय कुमार यादव, एवं आम आदमी पार्टी से अमरजीत कुमार सिंह अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।