सहायक औषधि निरीक्षक ने सात दवा दुकानदारों से पूछा स्पष्टीकरण

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

सहायक औषधि निरीक्षक ने सात दवा दुकानदारों से पूछा स्पष्टीकरण

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिला अंतर्गत अवस्थित औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें अनियमिता पायी गयी। विभिन्न अनियमितताओं के आलोक में सात औषधि प्रतिष्ठानों से कारण पृच्छा की गयी है। इसमें नाज मेडिकल हॉल, एनएच 322 बथुआ बुजुर्ग, मुसरीघरारी, समस्तीपुर।

भास्कर मेडिकल स्टोर, गंगापुर अठर, सरायरंजन, समस्तीपुर। मेडिकल हॉल खानपुर, समस्तीपुर। माँ भवानी ड्रग एजेंसी खानपुर, समस्तीपुर। भुषण मेडिकल हॉल सोमनाहा, कुशवाहा चौक कल्याणपुर, समस्तीपुर। मनोकामना औषधियां, प्रथम तल पर व्यापार मंडल रोड, लोकनाथपुर, दलसिंहसराय, समस्तीपुर तथा ओम ड्रग एजेंसी, शंकर टाकिज रोड, ताजपुर, समस्तीपुर से जवाब तलब किया गया है।