व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पायी सफलता, परिजनों में छाई खुशी
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड के खजुरी निवासी शिक्षक दंपति अशोक कुमार ठाकुर एवं ललिता कुमारी के पुत्र तथा जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के भांजे अभिषेक कुमार ठाकुर द्वारा चार्टर अकाउंटेंट की परीक्षा सफल होने पर परिजनों में खुशी की लहर है।


डी.ए.भी. समस्तीपुर से 10वीं पास करने वाले अभिषेक कुमार ठाकुर शुरू से ही मेधावी छात्र थे और आज उनके सी.ए. परीक्षा में सफल होने के बाद परिजनों को बधाईयों का ताता लगा हुआ है। अभिषेक कुमार ठाकुर के मामा संजय कुमार सिंह ने बताया की अभिषेक के चार्टर अकाउंटेंट की परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने पर सभी परिजन गौरवान्वित है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।








