पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन, डॉ बैजू सिंह हुए रिटायर्ड

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन, डॉ बैजू सिंह हुए रिटायर्ड

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर , पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर के स्नातकोत्तर शिक्षक (अंग्रेजी) डॉक्टर बैजू सिंह का विदाई – सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय के पुस्तकालय कक्ष में प्राचार्य श्री जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई l

श्री सिंह मार्च 1994 से के.वि.संगठन के विभिन्न विद्यालयों – बोकाजन (असम) दरभंगा, दीप्ति नगर, कंकड़बाग एवं समस्तीपुर ( बिहार) में निष्ठापूर्वक सेवाएं देते हुए समाज एवं शिक्षा के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे। देश के अतिरिक्त विदेश में स्थित केंद्रीय विद्यालय तेहरान (ईरान) में भी स्नातकोत्तर शिक्षक (अंग्रेजी) के रूप में अपनी सेवाएं 3 साल तक दी।
विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें मिथिला की परंपरा के अनुसार चादर, माला एवं पाग से स्वागत किया गया। श्री सिंह को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो,अंग वस्त्र ,रामायण, छाता, सूटकेस, कलम, बुके सहित अन्य उपहार देकर भी सम्मानित किया गया l

वक्ताओं ने उनके आकर्षक व्यक्तित्व ,शिक्षा के प्रति समर्पण, सरल स्वभाव, मृदभाषी, उदार हृदय, बहुमुखी प्रतिभा, साहित्य कला मर्मज्ञ, प्रखर वक्ता के साथ साथ समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पित बताया व नई पीढी़ के शिक्षक के लिए आदर्श बताया l
विद्यालय परिवार, अभिभावक, अन्य विभाग में कार्यरत मित्र एवम विद्यार्थी ने श्री सिंह के जीवन के आने वाले वक्त में सतत शक्ति, शौर्य, समृद्धि ,सम्मान ,सफलता, स्वास्थ्य सौंदर्य से संपन्न सुखद एवम मंगलमय जीवन की कामना परमपिता परमेश्वर से की।

मौके पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पूसा के प्रिंसिपल तेज नारायण ठाकुर , चरणजीत सिंह स्नातकोत्तर कंप्यूटर शिक्षक, जीनियस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल  राम मनोहर झा , जेपी सेंट्रल स्कूल के कमर आजम , रेलवे के पीएन झा एवं केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर के श्रीमती रानी शर्मा, वि के मौर्या,डॉ अमित किशोर ,अनिल कुमार गुप्ता , डॉक्टर अरुण कुमार, दीपक कुमार, निगम तिवारी,पीके झा, एन.भारद्वाज , बीपी सिंह, स्टाफ सेक्रेटरी राम प्रवेश यादव, एसके सुमन , वंदना कुमारी,हर्षिता हर्ष,मनोज ठाकुर, रवीना मीना, प्रियंका कुमारी,कंचन एवं अभिभावकगण उपस्थित थेl सभा का संचालन स्नातकोत्तर शिक्षक हिंदी डॉ चंद्रशेखर त्रिपाठी ने किया एवं विदाई गान संगीत शिक्षक अजय कुमार ने प्रस्तुत किया l