अब समस्तीपुर में एमआरआई की सुविधा हुई शुरू, अब जांच के लिए नहीं जाना होगा पटना व दरभंगा

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

अब समस्तीपुर में एमआरआई की सुविधा हुई शुरू, अब जांच के लिए नहीं जाना होगा पटना व दरभंगा

दूरबीन न्यूज़ डेस्क। समस्तीपुर शहर के आदर्शनगर स्थित डॉ रवि कुमार के एसवी डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर में भी शुरू हो गई है। एसवी डायग्नोस्टिक जिले का पहला एमआरआई सेंटर बन गया है। शनिवार को समारोहपूर्वक इसका शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शहर के उद्योगपति रामानंद झा एवं विद्यानंद झा ने फीता काट कर इस सेवा का शुभारंभ किया। मौके पर शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ एन झा, डॉ डीके मिश्रा, डॉ विकास कुमार, डॉ डीएस सिंह, डॉ महेश ठाकुर, डॉ रिजवान, डॉ राजेश कुमार, डॉ विवेक कुमार, डॉ श्रद्धा ठाकुर, डॉ पुष्पा रानी, डॉ मंजुला सहित कई मौजूद थे।

एसवी डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग के डायरेक्टर एमडी रेडियो डायग्नोसिस डॉ रवि कुमार एवं डॉ शक्ति प्रताप सिंह ने बताया कि यह एनएबीएच से मान्यता प्राप्त मिथिलांचल एवं समस्तीपुर का पहला एमआरआई जांच सेंटर है। जहां सिमेन्स मैगनेटम सेम्प्रा की अत्याधुनिक मशीन लगाई गई है। अब यहां के लोगों को जांच कराने के पटना व दिल्ली का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।