व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
विशिष्ट शिक्षकों के वेतन निर्धारण को ले डीपीओ स्थापना से मिला बीएसटीए गोपगुट, डीपीओ से मिला आश्वासन, जल्द होगा विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण
दूरबीन न्यूज डेस्क। विशिष्ट शिक्षकों के पद पर जिले में कार्यरत नियोजित शिक्षक सक्षमता 1 उत्तीर्ण कर दिनांक 01 जनवरी 2025 को ही योगदान दिए है लेकिन अभी तक कुछ शिक्षकों का वेतन भुगतान बाकी है। जिन शिक्षकों को वेतन मिला भी है तो आंकड़ों के आधार पर सबसे कम वेतन भुगतान कर दिया गया है।


इससे शिक्षकों में मायूसी है। इसी को लेकर बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन बीएसटीए गोपगुट का एक प्रतिनिधिमंडल डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम से मिला। सभी शिक्षकों का जल्द वेतन भुगतान, शिक्षकों को पे प्रोटेक्शन का लाभ देते हुए वेतन निर्धारण , विरमन तिथि से ग्रेड पे का लाभ संबंधी पत्र निर्गत करने पर विशेष चर्चा हुई। संघ के प्रतिनिधि द्वारा कई सुझाव भी रखे गए।



डीपीओ स्थापना द्वारा जल्द पत्र निर्गत करने का आश्वासन दिया गया । उर्दू शिक्षकों सहित सभी बचे हुए शिक्षकों का भुगतान जल्द करने का भी आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू , जिला उपाध्यक्ष बिरदेलाल यादव , जिला कार्यकारिणी सदस्य विश्वामित्र प्रसाद , रोसड़ा प्रखंड सचिव मो अजमत, जिला मीडिया प्रभारी गगन कुमार शामिल थे।








