

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मनाई गयी जयंती
दूरबीन न्यूज डेस्क। लोहिया आश्रम समस्तीपुर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। उनके तेल चित्र पर फूल और माला देकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने कहा कि आज बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की ताकत से भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी लगातार गरीबों, शोषितों, वंचितों, लांछितों, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए मजबूती से काम कर रहे हैं।



जिससे आज भारत दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में शामिल होने के लिए लगातार आगे बढ़ रहा है। श्रद्धांजलि देने वालों में उजियारपुर की पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, अनस रिजवान, बनारसी ठाकुर, अशरफी सहनी, दयानंद ठाकुर, मनीष कुमार,संजीत कुशवाहा, रंजीत कुमार फोजी, रविन्द्र ठाकुर, नरेंद्र भगत,कौशल कुशवाहा, रजा अहमद,तोहिद अंसारी, रत्न चौधरी, छेदीलाल भरतीया, उमेश कापर,गोरव शर्मा, सुजित कुमार,शुभकांत ठाकुर, गोल्डी सिंह, अमितेश कुमार,क्रेतन कुशवाहा, राजीव कुमार, बबलू यादव,महेश विश्वकर्मा, अरविंद कुशवाहा, कुंदन कर्ण आदि मौजूद रहे।








