व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लीक करें
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
दूरबीन न्यूज डेस्क। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय विभाग कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें आगामी 1,2,3,4 मई को समस्तीपुर में आयोजित होने वाले प्रांत कार्यकारिणी सह समीक्षा योजना बैठक की तैयारी, उसकी कार्य योजना एवं उसे सफल करने को लेकर व्यापक योजना बनाया गया तथा इस कार्यक्रम के निमित्त एक व्यवस्था समिति का गठन किया गया


बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सहमंत्री श्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि लंबे समय के बाद समस्तीपुर की धरती पर विद्यार्थी परिषद के पूरे उत्तर बिहार के कार्यकर्ताओं का बैठक हो रहा है अभाविप समस्तीपुर के कार्यकर्ता पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं इस बैठक में पूरे उत्तर बिहार से 300 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे तथा 4 दिनों तक बिहार की शिक्षा , रोजगार , एवं सामाजिक विषयों पर आगामी रणनीति तय करेंगे


श्री अनुपम कुमार ने समस्तीपुर के सभी विचार परिवार, शुभचिंतक , शिक्षाविद, प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता से मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप पूरे उत्तर बिहार से आने वाले प्रतिनिधियों को आतिथ्य प्रदान करने में अपेक्षित सहयोग के लिए आग्रह किया
वही नगर उपाध्यक्ष डॉ मधुलिका मिश्रा ने सभी कार्यकर्ता से प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से लगने का आग्रह किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया


मौके पर जिला सह संयोजक केशव माधव, नगर सह मंत्री विक्की चौधरी, अमृत झा, प्रणव कश्यप, सुमित सिंह, मनीष चौधरी, रंजीत यादव , प्रशांत झा , नगर अध्यक्ष चंदन मिश्रा आदि उपस्थित थे


गठित व्यवस्था समिति निम्नवत है :-
भोजन विभाग रंजीत यादव, केशव माघव, जल एवं स्वच्छता विभाग रजनीश कुमार, आपूर्ति विभाग कुंदन यादव प्रशांत झा, यातायात विभाग मनीष चौधरी ,आवास विभाग अनुराग आनंद , छात्रा विभाग शालू कुमारी,स्वागत एवं अतिथि विभाग सिंटू पांडे ,सुरक्षा , प्रिंटिंग प्रेस विक्की चौधरी, प्रचार प्रसार विभाग अमृत झा





