व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
अनुसूचित टोलों में विशेष विकास शिविर का होगा आयोजन, अधिकारियों को निर्देश
दूरबीन न्यूज डेस्क। खानपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार मे विशेष विकास शिविर के आयोजन को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता बीडीओ विजय कुमार चंद्रा ने की।बैठक में संबंधित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि मुख्य सचिव बिहार सरकार पटना एवं जिला पदाधिकारी समस्तीपुर के निर्देशानुसार आगामी 19 अप्रैल से अनुसूचित जाती एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन होना है।


जिसकी तैयारी पूर्व से करनी है। उन्होंने बताया कि कुल22 प्रकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों को दिया जाना है। जिसका चयन किया जाएगा।बीडीओ ने इसको लेकर संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए पूर्व से ही तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। ताकि शिविर में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, और अधिक से अधिक लाभुकों को इसका लाभ दिया जा सके।उन्होंने बताया कि किस तिथि को किस टोले में शिविर का आयोजन होना है, उसको लेकर माइक्रोप्लान तैयार किया।



बीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर को लेकर सख्त रहने और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाहीं नहीं बरतने का निर्देश दिया है। मौके पर अंचल अधिकारी मनीष कुमार, बीपीआरओ संजीव कुमार, पीओ शशिकांत श्रीवास्तव, सीडीपीओ वर्षा सिन्हा, बीईओ लक्ष्मी कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शुभमन कुमार, बीसीओ धीरज मिश्रा, सहित बैंक प्रबंधक, जीविका, पीएचईडी कनिय अभियंता, प्रखंड समन्वयक, आवास पर्वेक्षक सहित सभी पंचायत सचिव और विकास मित्र मौजूद थे।








