राजकीयकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर के शिक्षक को नगर पुलिस ने लिया हिरासत में, छात्रा से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश आया

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें

राजकीयकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर के शिक्षक को नगर पुलिस ने लिया हिरासत में, छात्रा से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश आया

दूरबीन न्यूज डेस्क। नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर, वार्ड नं-21 में पदस्थापित एक शिक्षक के द्वारा छात्रा से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया हैं। घटना से आकोशित ग्रामीणों के द्वारा आरोपी शिक्षक को विद्यालय में ही बंधक बना लिया गया। उक्त मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष, नगर थाना तत्काल घटनास्थल पर पहुँची एवं आरोपी शिक्षक, पवन कुमार पासवन को पुलिस अभिरक्षा में नगर थाना, समस्तीपुर लाया गया हैं।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नगर थाना द्वारा विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं। विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य हैं। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय बंद होने के बाद शिक्षक के द्वारा छात्रा से छेड़खानी किया गया। इसकी भनक मिलते ही अभिभावकों में आक्रोश आ गया और सभी लोगों ने आरोपी शिक्षक को बंधक बना लिया।