बन्द कमरे में पंखे से लटकी मिली महिला की लाश, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बन्द कमरे में पंखे से लटकी मिली महिला की लाश, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

दूरबीन न्यूज डेस्क। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर वार्ड 39 में एक किराए के मकान में रह रही एक महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बबली कुमारी (30) के रूप में हुई है। वह अपने मायके वालों के साथ पिछले तीन साल से यहां किराये के एक मकान में रह रही थी। महिला के पिता का मुल घर मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के बेनी गांव में है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पति की मौत करीब 6 साल पहले करंट लगने से हो गई थी, जिसके कुछ ही महीनों के बाद उसके ससुरालवाले ने दोनों बच्चों को अपने पास रखकर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। तब से वो अपने मायके वालों के साथ समस्तीपुर के मोहनपुर में किराये के मकान में रह रही थी। मृतका के पिता कृष्णा झा ने बताया कि वे मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के बेनी गांव के निवासी हैं।

2016 में बेटी बबली की शादी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ निवासी लक्ष्मीकांत चौधरी से हुई थी। लक्ष्मीकांत मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करता था। शादी के करीब 6 साल बाद बिजली के करंट से उनकी मौत हो गई थी। बेटी के दो बच्चे हैं, एक लड़का जिसका नाम अजय और लड़की का नाम कोमल है। दामाद के मौत के 6 महीने बाद बेटी के ससुराल वालों ने बीमा के पैसे को लेकर घर में मारपीट करना शुरू कर दिया।

थोड़े दिन बाद बबली के ससुर ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया था। पिता ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 6 बजे वो बाथरूम जाने के लिए उठी थी तो मुझसे बात की और बोली कि सोने जा रही हूं। इसके बाद कुछ घंटों बाद जब छोटी बेटी पूजा करने के लिए गई तो दरवाजा नहीं खुला, मैंने उसे बोला कि थोड़ा देर और सोने दो। काफी देर होने पर उठाने गया तो दरवाजा नहीं खोलने पर मैं खिड़की से अंद झांक कर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी।

इसके बाद मुफस्सिल थाने को सूचना दी गयी, तब दरवाजा तोडकर शव को बाहर निकाला गया। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।