आगमी बिहार दिवस को लेकर तैयारियां शुरू, 22 मार्च को हैं बिहार दिवस

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

दूरबीन न्यूज़ डेस्क। आगमी बिहार दिवस को लेकर तैयारियां शुरू, 22 मार्च को हैं बिहार दिवस। जिलाधिकारी समस्तीपुर  रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस 22 मार्च 2025 को मनाने संबंधित बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में दिनांक 7 मार्च 2025 को किया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा गत वर्ष की बैठक की कार्रवाई का अवलोकन किया गया । जिलाधिकारी महोदय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूप-रेखा अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन की अध्यक्षता में तैयार करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा खेल संबंधित आयोजन तथा विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया । साथ ही प्रभात फेरी पूर्व के वर्षों की भांति कराने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। पूरे नगर की साफ सफाई हेतु नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा पूर्व के वर्षों में पटेल मैदान में उद्घाटन समारोह 11:00 पूर्वाह्न के समय मे बदलाव करते हुए अपराह्न 4:30 बजे उद्घाटन कार्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम करने हेतु निर्देशित किया गया ।

बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी , नगर आयुक्त समस्तीपुर श्री के डी प्रोज्ज्वल, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी ,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी , नजारत उप समाहर्ता सहित विभिन्न पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।