यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरिच कैंप का आयोजन, कैम्प मे बाटे गए 55 करोड़ की राशी

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

दूरबीन न्यूज डेस्क। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरिच कैंप का आयोजन, कैम्प मे बाटे गए 55 करोड़ की राशी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन  जिलाधिकारी  रोशन कुशवाहा एवं श्रीमती खुशबू कुमारी,अध्यक्ष, जिला परिषद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । कैम्प मे यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के तरफ से उप क्षेत्र प्रमुख अंजनी कुमार एवं  सुबोध मिश्रा  उपस्थित थे।  साथ हीवइसी क्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक सोनू कुमार जी भी उपस्थिति थे।

इस मेगा एमएसएमई आउटरेज कैंप में जिला जिला में अवस्थित सभी 19 शाखों ने भाग लिया और इसी क्रम में कुल 300 से अधिक लाभार्थियों, जिसमे उद्यमियों और जीविका समूह की जीविका दीदी उपस्थित थी। सभी योजनाओं को मिलाकर लगभग 55. 00 करोड़ रूपया का ऋण स्वीकृत करते हुए स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया.। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यक्रम और विभिन्न योजनाओं को संचालित की जा रही है।

वहीं उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वे लोग आत्मनिर्भर हो एवं इसी कड़ी में बैंक द्वारा प्राप्त ऋण कि सुविधा लेते हुए उसका अच्छे से उपयोग करें और इसमें बैंक भी अपना भूमिका निभाएंगी।
बैंको को भी आगे बढ़कर काम करने को कहा और अग्रणी जिला प्रबंधक को ऐसे कैंप के माध्यम से लोगो को ऋण मुहया कराने हेतु निर्देशित किया।
सभा को संबोधित करते हुए  अंजनी कुमार ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा मुद्रा ऋण और एमएसएमई सुविधा ऋण के तहत ऑनलाइन माध्यम में बिना बैंक शाखा गये ऋण की प्राप्ति कर सकते हैं।

जीविका दीदी ने भी संगीत के माध्यम से अपना अनुभव साझा किया और साथ ही यह बताया कि किस प्रकार बैंक और जीविका उनके जीवन में परिवर्तन लाया है।
अग्रणी जिला प्प्रबंधक सोनू कुमार ने कहा कि बैंक समस्तीपुर जिले के प्रत्येक परिवार को बैंकिंग सुविधा देने के लक्ष्य में अग्रसर है एवं सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस एमएसएमई आउटरीच कैंप में आरसीटी निदेशक  प्रकाश कुमार यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री रंजीत कुमार, कृषि व्यवसाय अधिकारी M अनिल कुमार, एलडीएम कार्यालय के भवानंद गूहा एवं जीविका के माइक्रो फाइनेंस मैनेजर राजेश कुमार समेत विभिन्न शाखा के शाखा प्रबंधक भी उपस्थित थे।