रोसड़ा में 17 दिन गायब महिला की सड़ी गली हालत में शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

दूरबीन न्यूज डेस्क। रोसड़ा में 17 दिन गायब महिला की सड़ी गली हालत में शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी। रोसड़ा पुलिस ने गुरुवार की दोपहर थाना क्षेत्र के हिरमिया स्थित खैरबन चौर के एक सरसो खेत से महिला की सड़ी-गली लाश बरामद की। इसकी खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान हिरमिया निवासी स्व. शंभू महतो की पत्नी सकीला देवी (52) के रुप में की गयी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा। इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार दलबल के साथ मामले के तहकीकात में जुटे रहे। मृतका के पुत्र ने बताया कि उसकी मां पिछले 17 दिनों से गायब थी। वह घर से मवेशी के घास के निकली थी, जिसके बाद से वापस नहीं लौटी थी। वह अपने स्तर से काफी खोजबीन कर रहा था। पर कुछ पता नहीं चल रहा था । इसी बीच गुरुवार की दोपहर आसपास के खेत में मौजूद मजदूरों को दुर्गंध लगी, इसके बाद मजदूर सरसों खेत की तरफ बढ़े तो शव पर नजर पड़ी।

शव के सड़े-गले रहने के कारण उसकी चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। हालांकि मृतका के पुत्र ने साड़ी व कपड़े से अपनी मां की पहचान की। इधर, मामले को लकेरो तरह-तरह की चर्चाएं भी जारी थी। लोगों के द्वारा किसी जानवर द्वारा हमला कर दिए जाने की आशंका जतायी जा रही थी। इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। वहीं एफएसएल जांच को भी भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व एफएसएल जांच आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।