यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। कल्याणपुर में सीढ़ी के नीचे बना अंडरग्राउंड से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, धंधेबाज फरार। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है। हालांकि धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि कल्याणपुर के गोपालपुर वार्ड संख्या एक स्थित एक पॉल्ट्री फार्म में विदेशी शराब छिपाने की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर सदर उत्पाद थाना की पुलिस ने पॉल्ट्री फार्म में छापेमारी की। हालांकि इस दौरान कोई शराब नहीं मिला।




इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने बगल में स्थित एक घर की तलाशी ली गयी। जिसके बाद सीढ़ी के नीचे अंडर ग्राउंड से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि 40 कार्टन में रखे लगभग 360 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस मामले में धंधेबाज ललित कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। साथ ही इसमें शामिल अन्य धंधेबाजों की तलाश की जा रही है।




आंधी बारिश से गिरा छत, दंपति जख्मी, दलसिंहसराय के खोकसाहा गांव की है घटना





