समस्तीपुर में बकरी चराने गया बच्चा गायब, डूबने की आशंका पर एसडीआरएफ टीम भी घण्टो की खोज नहीं चला पता

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में बकरी चराने गया बच्चा गायब, डूबने की आशंका पर एसडीआरएफ टीम भी घण्टो की खोज नहीं चला पता। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के गाहर गांव स्थित चौर में बकरी चराने गया एक बच्चा अचानक से गायब हो गया।

तीन दिन बीतने के बाद भी अबतक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना तो मंगलवार की दोपहर की बताई जा रही है। गायब बच्चा शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के भटौरा गांव निवासी मुकेश पासवान के 10 वर्षीय पुत्र अमन कुमार बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी परिजनों ने खानपुर पुलिस को दी।जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मो.फहीम, सीओ मनीष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर तालाब में बच्चे की खोज करवाई,

लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मिली जानकारी के अनुसार अमन अपने घर से मंगलवार की दोपहर शिवाजीनगर थाना क्षेत्र से सटे खानपुर थाना क्षेत्र के गाहर चौर में बकरी चराने गया था।

जब मंगलवार देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना मंगलवार की रात्रि में खानपुर पुलिस प्रशासन को दी। बताया जा रहा है की चौर में एक तालाब है। जहां किसी ने उस बच्चे का चप्पल तालाब किनारे देखा।

आशंका जताई जा रही है की कहीं बच्चा तालाब में स्नान करने के दौरान डूब तो नहीं गया। इसी आशंका पर ग्रामीणों ने पहले महाजाल के माध्यम से खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

जिसके बाद बुधवार की सुबह प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाई। टीम सुबह 9 बजे से संध्या करीब 6 बजे तक काफी खोजबीन की, लेकिन फिर भी कोई पता नहीं चल पाया।

जिसके बाद लोगों में तरह-तरह की आशंका को लेकर चर्चाएं हो रही है। इधर बच्चे का पता नहीं लगने से परिजन परेशान हैं। तीन दिन बीतने के बावजूद बच्चे के नही मिलने को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।

तरह तरह की आशंकाओं के कारण वो लोग काफी परेशान हैं। यहां तक की आसपास के पड़ोसी भी काफी परेशान दिख रहे हैं। सगे संबधियों से भी पता लगाया गया, लेकिन परिणाम कुछ नही निकला।

खानपुर सीओ मनीष कुमार ने बताया कि आशंका पर सुबह से शाम तक खोज की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है:-घटना की सूचना मंगलवार की रात में मिली।आशंका के आधार पर बुधवार की सुबह से एसडीआरएफ की टीम बुलवाकर तालाब में खोजवाई गई।लेकिन शाम 6 बजे तक कोई पता नहीं चल पाया है।बताया गया की बच्चा बकरी चराने आया था।

झाझा किउल बरौनी समस्तीपुर दरभंगा मधुबनी के रास्ते सियालदह और जयनगर के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *