दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने की। समारोह का संचालन मो. रफी एवं राम प्रवेश यादव ने किया।
इस दौरान केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत स्नातकोत्तर शिक्षक विनय कुमार दास एवं प्राथमिक शिक्षिका विजय लक्ष्मी कुमारी के सेवानिवृत होने के उपरांत सम्मानित किया गया।


साथ ही विद्यालय की ओर भगवान बुद्ध की मोमेंटो, अंग वस्त्र एवं धार्मिक पुस्तकें देकर भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान दोनों शिक्षकों को पाग, शाल, माला देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दोनों शिक्षकों का विद्यालय के प्रति समर्पण एवं बच्चों के बीच लोकप्रियता काफी प्रशंसनिय रही है। सरकारी सेवा में सेवानिवृति भी एक प्रक्रिया है।



लेकिन इन दोनों शिक्षकों के किए गए कार्य सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा के रुप में काम करेगा। मौके पर वरीय शिक्षक डॉ. बैजू सिंह, एके चौधरी, अमरनाथ मिश्रा, अनिल कुमार गुप्ता, संजीत कुमार, संतोष कुमार,
अमित किशोर, रानी शर्मा, श्वेता कुमारी, रविना मीणा, हर्षिता हर्ष, मो. नसर, एन भारद्वाज, एके मेहता, जय कुमार, अजय कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।







