ट्रेन में गोलीबारी व लूट कांड का खुलासा, लुटे गए मोबाइल के साथ दोनों आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर। समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड स्थित कर्पूरीग्राम स्टेशन पर दो महीने पूर्व ट्रेन में हुई गोलीबारी एवं लूट मामले में पुलिस ने एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि लूटकांड में शामिल अप्राथमिकी अभियुक्त कृष्णकांत तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। GRP

वो नालंदा जिला के हिलसा थाना के भटबिगहा का रहने वाला है। उसके पास से लूटे गए एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले भी एक आरोपी को सुपौल से रौशन कुमार लूटे मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया था। उक्त आरोपी सुपौल जिले के सदर थाना के गौरव गढ़ का रहने वाला है।


विदित हो कि 24 जनवरी की रात कर्पूरीग्राम स्टेशन के पार चलती ट्रेन में लूटपाट की घटना हुई थी। जिसमें मोबाइल लूट का विरोध करने पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी थी। जिसके बाद इस मामले में रेल थाना समस्तीपुर में दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *