दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे से नाराज होकर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। अपना त्यागपत्र उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मंत्री को भेजा।
वहीं, भाजपा पर उन्होंने अपने तथा अपनी पार्टी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के साथ नाइंसाफी करने का आरोप भी लगाया है। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर दो दिनों में फैसला लेने की बात कही है। ( Election news)
दिल्ली में अपने निवास पर मीडिया से बात करते हुए पशुपति पारस ने अपने त्यागपत्र का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत ईमानदारी और वफादारी के साथ एनडीए की सेवा की है। पर उनके और पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई है।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रगुजार हैं। भविष्य की रणनीति के सवाल पर कहा कि वह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करके जल्द अगले कदम की जानकारी देंगे।
केंद्रीय मंत्रिमंडल से त्यागपत्र के बाद माना जा रहा है कि पशुपति पारस एनडीए से अलग होकर इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बाबत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से उनकी बात हो चुकी है, हालांकि फैसला तेजस्वी यादव से बातचीत के बाद ही होगी।
वह हाजीपुर लोकसभा चुनाव में अपने भतीजा चिराग पासवान को टक्कर देंगे। वह पहले भी ऐलान कर चुके हैं कि हाजीपुर से चुनाव लड़ने से उन्होंने कोई रोक नहीं सकता है।
इंडिया गठबंधन के बीच अभी सीट बंटवारे का ऐलान नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि पशुपति पारस छह सीट मांग रहे हैं। पर गठबंधन इतनी सीट देने के लिए तैयार नहीं है। राजद ने संकेत दिए हैं कि वह पशुपति पारस को हाजीपुर और प्रिंस राज को समस्तीपुर सीट देने पर विचार कर सकता है





