होली व लोकसभा चुनाव को लेकर सरायरंजन में जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

समस्तीपुर/सरायरंजन। समस्तीपुर जिले में होली व लोकसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लैगमार्च निकाली गई। सरायरंजन थानाध्यक्ष रविकांत कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगो को विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च को सरायरंजन बाजार, सरैया पुल, भगवतपुर, तिसवारा,पतैली आदि चौक चौराहों होकर निकाली गई। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति व सद्भाव के साथ मिलजुल कर होली का त्यौहार मनाने की भीअपील की। वहीं लोकसभा चुनाव में सभी को बढ़-चढ़कर शामिल होने की बात बताई।

फ्लैग मार्च में एस एसबी बटालियन के एसिस्टेंट कमांडेंट एमपी मिश्रा एवं एसआई प्रेम लाल, पुलिस सब इंस्पेक्टर शिल्पी कुमारी के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान एरिया डोमिनेशन व वारंटियों के विरुद्ध छापामारी भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *