रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार कार की ठोकर से बुजुर्ग की हुई मौत, रोसड़ा हथौड़ी सड़क को किया जाम

समस्तीपुर। शिवाजीनगर प्रखंड के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोसड़ा हथौड़ी सड़क के हरिहरपुर मधुरापुर चौक के समीप शनिवार की शाम 6 बजे के करीब रोसड़ा के तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने एक बुजुर्ग को ठोकर मार दी। इसमें हरिहरपुर गांव निवासी रामदास पासवान उर्फ साहेब (70) की मौत ठोकर लगने से हो गयी। (road accident)

रफ्तार इतनी तेज थी कि ठोकर मारने के बाद कार बिजली ट्रांसफार्मर से टकरा गई। जिसके कारण कार सवार लोग भी जख्मी हो गया। जिसे गंभीर स्थिति को देखते हुए ईलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। घटना से नाराज लोगो ने रोसड़ा हथौड़ी सड़क को जाम कर मुवाबजे की मांग कर रहे हैं।

सड़क जाम होने से वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी कठनाई का सामना करना पड़ रहा है। हथौड़ी थाना अध्यक्ष मोनू राय ने बताया कि शव को क़ब्ज़े में लिया गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा जाएगा। काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटवाया गया और यातायात बहाल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *