दूरबीन न्यूज, पटना। बिहार में प्रशासनिक दृष्टि कोण से कार्यहित को देखते हुए सरकार ने 11 बीडीओ का तबादला (transfer) कर दिया है। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने बुधवार को तबादला से संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है। वैसे पदाधिकारी जिनकी पोस्टिंग नहीं की गई है, उन्हें विभाग में तत्काल प्रभाव से योगदान करने का आदेश दिया गया है। 






