रफ्तार का कहर : भीषण सड़क हादसा में एक ही परिवार के तीन की मौत, पत्रकार की हालत नाजुक

 

दूरबीन न्यूज डेस्क।  बिहार में रफ्तार के कहर के कारण  हुए सड़क हादसे (Road accident) में एक पत्रकार के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। जबकि पत्रकार की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना सोमवार सुबह की है। उक्त घटना मोतिहारी -मुजफ्फरपुर रोड में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैरिया देवी स्थान के पास की है, जहां सोमवार अहले सुबह पुल के रेलिंग से कार टकरा गई। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रूप हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रक्सौल शहर के प्रतिष्ठित मस्करा परिवार से जुड़े एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार गणेश शंकर मस्करा अपने पिता का इलाज कराने चेन्नई जा रहे थे। उन्हें मुजफ्फरपुर से चेन्नई के लिए यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी थी। उनकी तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर घटना स्थल के पास पुल से टकरा गयी। घटना में पत्रकार के पिता श्रवण मस्करा(70), मां प्रेमा मस्करा(65) व पत्नी अंजू मस्करा(28) की मौत हो गयी। जबकि पत्रकार गणेश गभीर रूप से घायल हो गए। उनका स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। इधर, तीनों शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *