पूसा में किसान मेला संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड हैदराबाद को मिला प्रथम पुरस्कार

समस्तीपुर। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित किसान मेला 2024 तीसरे दिन सोमवार को संपन्न हो गया। इस दौरान शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटड हैदराबाद को डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किसान मेला 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन केलिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। मंडल रिक्रुटमेंट प्रबंधक संतोष कुमार झा के निर्देशन में पेस्टीसाइड एवं फंगीसाईड सहित कीमती लकडीं के पौधों के उत्पादक शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड ने इस मेले में किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए मृदा की उर्वरक क्षमता बढाने और आवश्यकतानुसार फसल प्राप्त करने केलिए जागरूक किया। (agricultural university)

कंपनी की ओर से सर्विस मैनेजर सुजीत कुमार सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान सर्विस मैनेजर श्री सिंह ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती या आर्गेनिक खेती समय की मांग है, इस ओर बढें मगर सावधानी से। रासायनिक उर्वरक एवं अन्य सामग्री का प्रयोग कम कर जैविक खेती की ओर बढ़ना समय की मांग है। इसलिए मिट्टी जांच करा कर विशेषज्ञों की सलाह के अनुरूप एक निश्चित अनुपात में जैविक उत्पादों का प्रयोग करें। साथ ही फसल चक्र को अपनायें।

श्री सिंह ने कहा कि शिव शक्ति एग्रीटेक के उत्पाद आपके खेतों के लिए संतुलित पोषण उपलब्ध कराते हैं। जिससे फसल की पैदावार में आशानुरूप वृद्धी के साथ साथ मृदा की सेहत में भी अपेक्षित सुधार होता है। श्री सिंह ने बताया कि बढती आबादी के साथ कम होते खेती योग्य भूमि के दौर में किसान टिशु कल्चर्ड सागवान, महोगनी के पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अपेक्षा से कहीं ज्यादा आमदनी की जा सकती है।

उत्पादों की विश्वसनीयता को लेकर श्री सिंह ने कहा कि इस के लिए हमारे सुप्रशिक्षित कृषि पदाधिकारियों की टीम एक कॉल पर उपलब्ध हैं। मौके पर विघ्नराज साहू, अभय रंजन, जयप्रकाश तिवारी, रितेश कुमार आदि मौजूद थे। विदित हो कि विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को किसान मेला का शुभारंभ किया गया था। जिसका उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया था। तीन दिवसीय मेला में किसानों एवं विश्विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के आधुनिक खेती पर पर बेहतर प्रदर्शन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *