केंद्रीय कृषि विवि में तीन दिवसीय किसान मेला की तैयारी पूरी, उपमुख्यमंत्री आज करेंगे मेले का उद्घाटन

समस्तीपुर/पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि में 24 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय किसान मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है। मेला स्थल पर स्टॉल बनाने केसाथ ही भव्य पंडाल निर्माण किया गया है। कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय मेले का भ्रमण कर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान आगंतुक किसान, उद्यमी, स्टॉल संचालको, वैज्ञानिकों व अतिथियों की समस्याओं पर बिन्दुवार चर्चा करने के साथ उसके निदान की दिशा में पहल का निर्देश दिया।

वहीं साज-सज्जा व अन्य व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एमएस कुंडू समेत अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ते कदम विषय पर आयोजित इस मेले में कई विधायक, सांसद व अन्य गणमान्य लोग शिरकत करने की संभावना है। मेले का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार मेले के दौरान प्राकृतिक खेती, डिजिटल कृषि समेत कई नई जानकारियों से किसान रूबरू हो सकेंगे। इसके लिए कई विशेष व्याख्यान व प्रत्यक्षण की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान किसानों के मनोरंजन के लिए शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें बिहार की संस्कृति समेत अन्य मनमोहक सांस्कृतिक की प्रस्तुति मौजूद लोगों का मन मोह लेगी।

इस बार के मेले में विवि के विभिन्न संकायों के छात्र छात्राओं के द्वारा ग्रामीण संस्कृति पर आधारित विभिन्न गीत-संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी। भ्रमण के दौरान कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार, कुलपति के सचिव अनिल कुमार शर्मा, डॉ. देवेन्द्र सिंह, डॉ. महेश कुमार, डॉ. विपीन कुमार, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. सीके झा, सूचना पदाधिकारी डॉ. कुमार राजवर्द्धन आदि मौजूद थे। (agricultural)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *