समस्तीपुर। वीमेंस कॉलेज (women collage) समस्तीपुर में हिंदी, उर्दू , मैथिली और संस्कृत विभाग द्वारा प्रधानाचार्या प्रोफेसर सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता और श्रीमती सोनी सलोनी के संयोजन में ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में एक सौ से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि मातृभाषा हमारी सामाजिक, संस्कृति और संस्कार की पहचान होती है।


अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिएऔर संरक्षित करना चाहिए। हिंदी विभागाध्यक्षा प्रो सोनी सलोनी कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के लिए इस वर्ष की थीम ‘बहुभाषी शिक्षा है पीढ़ीगत शिक्षा का आधार’ है। उर्दू की प्रो फरहत जबीन ने कहा कि नई शिक्षा नीति में अपनी भाषा में शिक्षा प्राप्त करने का प्रावधान किया है जो भारत को विश्व गुरु बनाएगा। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य में अपनी मातृभाषा के प्रसार पर बल देना चाहिए।



मैथिली के प्रो. अरूण कुमार कर्ण ने कहा कि अपनी मातृभाषा को भी प्रशासनिक भाषा बनाना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा कुमारी अनु ने कहा कि मातृभाषा को उपेक्षा करना अपनी संस्कार को उपेक्षा करना है। कार्यक्रम को शिफा, गौसिया, मोती, सपना, पल्लवी, हिमांशी आदि छात्राओं ने भी संबोधित किया। मौके पर महाविद्यालय के डा ममता कुमारी, डा स्नेहलता डा स्वीटी दर्शन, डा बबली कुमारी सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। धन्यवाद प्रस्ताव प्रो सोनी सलोनी ने दिया।







