खानपुर में श्री लक्ष्मी नारायण की प्रतिमा स्थापना को लेकर तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

समस्तीपुर/खानपुर। खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत में बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर हरिहरपुर खेढी धाम में श्री विष्णुपद मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर के भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ ही तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया है। मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को स्थाई रूप से विराजमान किया जाएगा। बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर हरिहरपुर खेढ़ी से कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा से पूर्व भोरे जयराम के बूढ़ी गंडक नदी के घाट पर विधिवत कलश पूजन कर कलश में जल भर कर भोरे जयराम, भवानीपुर, खाजेपुर दाखिली होते हुए वापस हरिहरपुर खेढ़ी स्थित मंदिर परिसर में पहुंचे।कलश यात्रा में 101 महिलाएं एव सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। 21 फरवरी को अष्टयाम महायज्ञ शुरू होगा। 22 फरबरी को समाप्त होगा।

22 फरबरी को दोपहर 1:00 बजे के करीब तक प्राण प्रतिष्ठा का पूजा पाठ कार्यक्रम समापन होगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर स्थापना यज्ञ समिति का भी गठन किया गया है। जिसमें मंदिर निर्माण कर्ता यजमान पंडित रामानंद झा हैं । इसकी सफलता को लेकर पूर्व मुखिया बालेश्वर राय, पवन कुमार झा, दयानंद झा, खानपुर दक्षिणी मंडल भाजपा प्रवक्ता यशवंत कुमार चौधरी बादशाह, रामबाबू चौधरी, चंद्र भूषण चौधरी, रौशन कुमार चौधरी, हरेराम चौधरी आदि सक्रिय हैं। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन विभिन्न पार्टी के जनप्रतिनिधियों के आने की बातें कही गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *