अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जमकर मारपीट, नौ लोग हुए जख्मी

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधैपुर वार्ड 14 के राम सागर राय के पुत्र पंकज कुमार राय बताया गया है। इधर, युवक को गिरफ्तार कराने के आरोप में आरोपी युवक के परिजनों ने बगलगीर पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में नौ लोग जख्मी हो गए। जख्मी में रामवृक्ष राय, अमरेश कुमार राय, सीता देवी, अखिलेश कुमार राय, अंजू देवी, माला देवी शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से राम सागर राय सहित तीन लोग जख्मी है।

महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी ने कहा कि महिला की शिकायत पर दिसंबर महीने में ही प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। महिला थाना (women police station) की पुलिस ने आरोपी को शनिवार की रात गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध महिला का अश्लील वीडियो व तस्वीर वायरल करने एवं ब्लैकमेलिंग करने का आरोप है। जिस मामले में आरोपी युवक को उसी के घर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी युवक का मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक के द्वारा दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला की अश्लील वीडियो व तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। वीडियो वायरल होने की घटना के बाद पीड़ित महिला ने समस्तीपुर आकर महिला थाना में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच की और फिर आरोपी को शनिवार की रात में गिरफ्तार किया। इधर, युवक की गिरफ्तारी के बाद आरोपी के परिजनों ने बगलगीर पर हमला कर दिया।


जख्मी रामवृक्ष राय ने बताया कि पंकज राय को पुलिस गिरफ्तार कर ले गयी। जिसपर उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तारी कराने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। जिसका विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया है। फिलहाल जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *