समस्तीपुर के पूसा प्रखंड प्रमुख पूनम देवी की भी चली गईबकुर्सी, नये चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 12 सदस्यो ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में किया मतदान

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/पूसा। महीनों तक प्रशासनिक व कोर्ट की सुनवाई के बाद शनिवार को पूस प्रखंड (pusa block) प्रमुख पूनम देवी के विरू़द्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व मत विभाजन हुआ। 19 में से 13 पंचायत समिति सदस्यों ने विशेष बैठक में हिस्सा लिया। जिसमें से 12 सदस्यो ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। जबकि एक मत अवैध घोषित हुआ। उपप्रमुख गिरीश कुमार झा की अध्यक्षता, बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी वैभव कुमार की देखरेख एवं एसडीओ दिलीप कुमार के पर्यवेक्षण में अविश्वास प्रस्ताव की बैठक हुई।

बीडीओ ने बताया कि बैठक में निवर्तमान प्रमुख पूनम देवी अनुपस्थित थी। इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव के लिए लगे आरोपों पर सदस्यों ने चर्चा की। बाद में मत विभाजन के दौरान 12 मत प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास जताते हुए उनको हटाये जाने के पक्ष में मतदान किया। जबकि एक मत अवैध घोषित हुआ। इसके साथ ही 12-0 से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। उन्होंने बताया कि अब पंचायती राज के नियम एवं हाई कोर्ट के आदेशो के आलोक में यानि दोनो का अनुपालन करते हुए बैठक हुई है।

उन्होंने बताया कि आज हुए निर्णय को डीएम के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग को प्रपत्र-2 में भरकर प्रतिवेदन भेजा जा रहा है। आयोग के निर्देश पर निर्धारित तिथि को नये प्रमुख के चुनाव होगा। बता दें कि बीते 29 दिसम्बर को प्रखंड प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था। जिसके आलोक में पहली बार 13 जनवरी को बैठक प्रस्तावित थी। लेकिन हाई कोर्ट ने उसे स्थगित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *