यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन डेस्क। सीतामढ़ी जिले के रीगा से सीतामढ़ी स्थित लक्ष्मीहाई स्कूल में पत्नी को परीक्षा दिलाने जा रहे युवक के साथ लूटपाट की गई। लूटपाट के विरोध के कारण अपराधियों ने युबक तीन गोली मारकर जख्मी कर दिया। साथ ही बाइक, नगदी, मोबाइल आदि लूट कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गई। आनन फानन में जख्मी युवक व उनकी पत्नी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक की पहचान सुप्पी थाना के हरपुर पिपरा निवासी दीपक कुमार के रूप में की गयी है। इस घटना में उसकी पत्नी विभा कुमारी भी जख्मी हो गयी है। घटना के बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए दंपति को सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। परिजन ने उसे इलाज के लिए शहर के रिंग बांध स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए है।

परिजन से मिली जानकारी के अनुसार दीपक रीगा के पोशुआ पटनिया स्थित ससुराल से अपनी पत्नी को लेकर सुबह करीब सात बजे सीतामढ़ी के लिए निकला था। घर से निकलने के थोड़ी देर बाद ही बाइक सवार तीन बदमाश उसके पीछे लग गए। सुनसान जगह देखकर उसे रोककर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर एक-एक कर तीन गोली चला दी। जिससे वह जख्मी हो कर नीचे गिर गया। एसडीपीओ सदर रामाकृष्णा ने बताया कि लूटपाट के विरोध के कार बदमाशों ने गोली मारी है। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बदमाश बाइक, मोबाइल व उसके पास से करीब 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार दीपक को एक गोली पेट, हाथ व पैर में लगी है।





