
यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर/ खानपुर। खानपुर प्रखंड के सिरोपट्टी गांव स्थित नवनिर्मित सरस्वती चंद्रदेव मंदिर में मां सरस्वती की स्थाई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ शुरू किया गया। बनारस से आए मुख्य आचार्य मुकुंद झा के साथ सहयोगी आशुतोष झा, अमित पाण्डे, सोनू झा, कृष्णकांत झा, सुमन पाठक, अश्वनी दुबे, राजेंद्र गौर, चंद्र प्रकाश चौबे, कृष्णकांत दुबे, अमित दुबे, सहित 11 आचार्य पंडितो द्वारा मंत्रोचारण के साथ कलश यात्री को जल भराया गया।


कलश यात्री जय मां शारदे की जयकार करते हुए मंदिर परिसर पहुंचते प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू की गई। आचार्य द्वारा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर स्थित सिहाशन स्थल यजमान विकास कुमार, कंचन कुमारी मां की बिराराजमान को लेकर आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ आराधना की जा रही है। 14 फरवरी को मुख्य अतिथिति स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना, सांसद प्रिंस राज, एमएलसी डाक्टर तरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, प्रियंका कुमारी, प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी, उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार, बिहार राज्य महिला आयोग के पूर्व सदस्य श्रीमती नीलम सहनी द्वारा उद्घाटन के उपरांत प्राण मां की प्राण प्रतिष्ठा होगी।


इस यज्ञ की सफलता को लेकर डीपीएस डायरेक्टर प्रकाश कुमार, डाक्टर चंद्र भूषण कुमार, स्थानीय पंचायत समिति सदस्य कंचन कुमारी, पूर्व मुखिया सुदामा देवी, सुरेश महतो, गोविंद कुमार, मनोज कुमार, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण सिंह, मुरारी चौधरी, संजीत कुमार सहित दर्जनों अन्य लोग सक्रिय रूप से जुटे है।







