समस्तीपुर के खानपुर में  बनकर तैयार हुआ सरस्वती मंदिर, 14 फरवरी को मंदिर में मां सरस्वती प्राण प्रतिष्ठा के साथ होगी विराजमान

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/ खानपुर। खानपुर प्रखंड क्षेत्र के सिरोपट्टी गांव स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में संस्थापक राम देव सिंह के द्वारा भव्य सरस्वती मंदिर का निर्माण कराया गया। मंदिर का निर्माण पूरा कर लिया गया। नववनिर्मित मंदिर में 14 फरवरी 2024 को मां शारदे की प्रतिमा का स्थाई रूप से स्थापित के लिए राज्य स्थान के कारीगर द्वारा संगमरमर की पत्थर से निर्मित प्रतिमा लाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए बनारस के विद्वान 11 पंडितो मंत्रो उच्चारण द्वार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना, सांसद प्रिंस राज, एमएलसी डा तरुण कुमार के द्वारा होना है।प्रतिमा का स्थाई रूप स्थापित करने के संबंध में जानकारी देते हुए विधालय के संस्थापक राम देव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की वर्ष 1974 में मेरे पिता जी के द्वारा इसी स्थान पर मां सरस्वती की पूजा की गई थी। इसके बाद हम लोगो ने कभी पूजा नही की। इस बीच हमने इस भूमि पर कई प्रकार का उद्योग लगाया लेकिन सफलता नहीं मिली।

वर्ष 2016 में क्षेत्र के बच्चो को जीवन में शिक्षा रूपी रौशनी देने की प्रेरणा मन जागृति हुई। शिक्षा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरोपट्टी में विधालय की स्थापना की। मां शारदे की असीम बच्चो पर सदा बनी रहे इसी उद्देश्य से वर्ष 2018 विधालय परिसर के बाहरी भाग में उसी स्थान पर मंदिर निर्माण की नीव रखी जिस स्थान पर मेरे स्मृति शेष पिता खखनू सिंह के द्वारा वर्ष 1974 में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई थी। वर्ष 2024 में भव्य मंदिर निर्माण कार्य पूरा हुआ।

निर्माण कार्य पूरा होने के उपरांत 14 फरवरी 2024 को मां सरस्वती की प्रतिमा का स्थाई रूप से विराजमान कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी 2019 की मंदिर निर्माण को लेकर नीव रखी गई थी। इसके बाद मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि माँ सरस्वती का पहला मंदिर है। 14 फरवरी के बाद नियमित रूप से यहां मां के पूजा अर्चना सुबह शाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *