ऑपरेशन यात्री सुरक्षा : श्रमजीवी एक्सप्रेस में चोरी मामले में 25 हजार के जेवर व 81 सौ रूपए नकदी बरामद

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। श्रमजीवी एक्सप्रेस में चोरी मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध को गिरफ्तार करते हुए 25 हजार के जेवर व 81 सौ नकदी रुपये बरामद किया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि तीन फरवरी को विष्णु प्रभाकर की पत्नी उर्वशी गुप्ता के करीब आठ लाख मूल्य के गहने गाड़ी संख्या 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस से चोरी हुई थी। घटना बिहटा एवं दानापुर के बीच चलती ट्रेन से गेट पर खड़े रहने के दौरान सूटकेस खोलकर अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई थी।

जिसके विरुद्ध राजकीय रेल पुलिस दानापुर में दर्ज कांड संख्या 15/24 के अंतर्गत धारा 379 IPC दर्ज की गई थी । वादी एवं उनकी पत्नी के बताए हुए हुलिए के पर बिहटा के CCTV फुटेज के आधार पर चार-पांच संदिग्ध व्यक्तियों को उक्त कोच में चढ़ते हुए पाया गया। उनकी धर पकड़ हेतु एक टीम गठित की गई। जिसके बाद टीम ने तीन संदिग्ध को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया।

उक्त टीम द्वारा दिनांक 09 फरवरी 24 को दानापुर स्टेशन पर गाड़ी सख्या 12391 में उक्त टीम द्वारा निगरानी के दौरान एसी कोच के पास प्लेटफार्म से ट्रेन में चढ़ रहे तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनके चेहरे सीसीटीवी फुटेज वीडियो से हूबहू मिलती थी। इसलिए उन लोगों को रोक कर तलाशी ली गई तो राकेश उम्र 32 वर्ष के पैंट से एक कान का एक अदद झुमका पीला रंग का सोने जैसा तथा एक लोहे का छोटा ब्लेडनुमा कटर नगद 3890 रुपये बरामद हुए।


जबकि अनिल कुमार उम्र-34 वर्ष के पास एक पीस पायल चांदी जैसा, एक लोहे का छोटा पेचकस नुमा बनाया हुआ, एक सूटकेस का चाबी तथा नगद 3100 रुपये तथा अशोक कुमार उम्र 41 वर्ष के पैंट से एक टूटा हुआ मंगलसूत्र, एक पीस कान का टॉप तथा एक छोटा पेचकस प्लास्टिक का मुट्ठ लगा हुआ पाया गया जिसे जब्त किया गया।

पूछ-ताछ करने पर उन सभी ने बताया कि वे लोग चलती ट्रेन से यात्रियों के बैग व जेवर चुराने का काम करते हैं । गिरफ्तार अभियुक्त एवं जप्त सामानों को अग्रिम कार्रवाई हेतु राजकीय रेल पुलिस दानापुर को सुपुर्द किया गया। बरामद संपत्ति का मूल्य 25000 तथा नगद 8100 रु पाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *