
यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
मधुबनी। नियोजित शिक्षक डर को त्याग कर निर्भिक होकर सक्षमता परीक्षा के लिए अपना आवेदन भरें। किसी तरह का संशय नहीं रखें। शिवगंगा बालिका प्लस टू उवि में निरीक्षण के दौरान नियोजित शिक्षक व शिक्षिकाओं से अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने यह बात कही। इन्होंने कहा कि सक्षमता परीक्षा में सफल होने वाले 80 फीसदी शिक्षकों की पदस्थापना अपने ही जिले में होगी।


कम अंक पाने वाले या विषय की रिक्ति नहीं होने की स्थिति में ही दूसरे जिले में पदस्थापना होगी। लगभग 40 मिनट तक इस विद्यालय में विभिन्न मुद्दे पर जानकारी लेने के बाद निरीक्षण के दौरान इन्होंने कहा कि फील्ड में अनावश्यक निर्माण नहीं करें। फील्ड को बच्चों के खेल के लिए रहने दें और इसे डेवलप करें। अपर मुख्य सचिव जिले में गत गुरुवार की शाम को ही पहंुच गये।


वे सकरी होते हुए सीधे घोघरडीहा शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे और यहां पर अनुशासन का पाठ यहां पर प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों को पढ़ाया। इसके बाद वे देर रात में मधुबनी पहुंचे। स्थानीय परिसदन में उनके ठहरने की पूरी व्यवस्था की गयी थी। लेकिन वे वहां पर नहीं रुके। वे एक निजी होटल में ठहरें। जहां से वे सीधे शिवगंगा बालिका प्लस टू उवि पहुंचे और निरीक्षण किया।







