समस्तीपुर में नगर व मुफस्सिल सहित 5 थाना में इंस्पेक्टर को बनाया गया थानाध्यक्ष, SP ने जारी की सूची, खबर में देखें थानाध्यक्षों की सूची

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने समस्तीपुर जिले के पांच थानों मे नये थानाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। एसपी ने मंगलवार की देर रात इसकी सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार पुलिस केंद्र में कार्यरत आशुतोष कुमार को पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार पुलिस केंद्र से पिंकी प्रसाद को पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मुफस्सिल बनाए गए हैं। जबकि रोसड़ा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल, दलसिंहसराय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार रंजन और पटोरी थाना के नये थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुणाल चंद्र सिंह को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *