Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान मिलने का स्वागत करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा – यह निर्णय सामाजिक न्याय की जीत का परिणाम

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जनता दल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान मिलने का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय की जीत का परिणाम है। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार मांग करते रहे हैं। भारत सरकार के इस निर्णय से बिहार के करोड़ों लोगों को सम्मान मिला है तथा पिछड़ों, अति पिछड़ों, शोषितों, वंचितों, दलितों, महादलितों का आत्म सम्मान बढा है। इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

इसके साथ ही जदयू जिलाध्यक्ष डॉक्टर दुर्गेश राय ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की सौ वी जयंती के अवसर पर जननायक के नाम से एक विश्वविद्यालय की स्थापना भी होती तो जननायक के शिक्षा के प्रति उनकी दृष्टि को बल मिलता। आने वाली पीढ़ियां सदियों तक जननायक के विचारों से समता, समरसता और समन्वय से परिपूर्ण समाज का निर्माण करती।

भारत रत्न सम्मान का स्वागत करने वालों में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेध देवी, जदयू जिला महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुबोध सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनस रिजवान, महिला जदयू की जिला अध्यक्ष डॉ ज्योति निर्मला छात्र जदयू जिला अध्यक्ष राजा अहमद जदयू नेता मनीष कुमार, सूरज साहनी, रविंद्र ठाकुर, अशर्फी साहनी, राजकुमार शाह, छेदीलाल भारतीय, वीरेंद्र जायसवाल, नरेंद्र भगत, अमित कुमार मुन्ना, अनिल सिंह बाबा, बिंदेश्वर राय, वार्ड पार्षद शंभू राय आदि नेता शामिल है।